मौनी रॉय लॉकडाउन के चलते यूएई की राजधानी अबु धाबी में फंसी गई थी। वह मार्च में अपने एक मैगजीन के फोटोशूट के सिलसिले में वहां गई थी। कुछ दिन बाद ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद हो गई और मौनी वहीं अटक गई थी। हालांकि, अब वह अपने देश सुरक्षित वापस लौट चुकी हैं। मौनी का यह अंदाज देखकर फैंस भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर करते ही कुछ ही समय में यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।