बेगूसराय के पुरोहित ने राम जन्मभूमि शिला पूजन में पीएम को दिलाया संकल्प

गढ़हरा (बेगूसराय) : राम के जन्म स्थान पर ही राम के मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ आज हो गया। आज का शिलापूजन कार्य भी बेगूसराय को गौरवान्वित करने का काम किया है। क्योंकि बेगूसराय के ही निवासी पंडित गंगाधर पाठक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को मंत्रोच्चार कर शिलापूजन कराया। यह जिला ही नहीं बिहार के लिए गौरव की बात है। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने पर बरौनी-3 पंचायत में खुशी का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि बरियारपुर निवासी पंडित गंगाधर पाठक ने पूरे जिले वासियों को गौरवान्वित किया है।

इस संबंध में बरौनी के पंडित गौतम मिश्रा ने बताया कि पंडित गंगाधर पाठक मूल रूप से बहादुरपुर गलियारा मुंगेर गांव के निवासी थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इन्हें अपना गांव छोड़ना पड़ा। लगभग 1975 के आसपास ये बरौनी गांव के बरियापुर गांव में बस गए। इनकी शादी बछवाड़ा में हुई। उन्होंने अपनी शिक्षा बरौनी शोकहारा के संस्कृत विद्यालय से शुरू की थी। गंगाधर पाठक वेद के अच्छे जानकर हैं। इनको दो पुत्र एवं दो पुत्री है। दोनों पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि दोनों पुत्र भी वेद के अच्छे जानकार हैं और पिता के मार्ग दर्शन में हैं। वर्तमान में गंगाधर पाठक वृंदावन के मलूक पीठ से जुड़े हुए हैं, एवं अपने गुरुदेव के सान्निध्य में उन्होंने विश्व के कई देशों में सुरभि यज्ञ का सफल आयोजन किया है। सिर्फ इनके पीठ और गुरुदेव के सहयोग से ब्रज कामद सुरभि गोलोक धाम वृंदावन ग्वार्चन पद्धति से किया गया है।
रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पांच कलस्टर चिन्हित यह भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि पंडित गंगाधर पाठक जी ने कई ग्रंथ भी लिखे हैं जो सभी ब्रज कामद ऐप पर पर उपलब्ध हैं। लगभग 2007 में पंडित गंगाधर पाठक बरौनी छोड़ कर वृंदावन के लिए निकले और अपनी विद्वता के बल पर इस मुकाम को हासिल किया। वर्तमान में वे वृंदावन के स्थायी निवासी हैं और सपरिवार वहीं रहते हैं।
वे दो भाई एवं पांच बहन हैं। दूसरे भाई दिगंबर पाठक भी पंडित हैं और स्थानीय स्तर पर पूजन कार्य करते हैं। उनके पिताजी का निधन हो चुका है, जबकि माता जी जीवित हैं। वे वृंदावन में ही बड़े पुत्र के साथ रहती हैं, जो लॉकडाउन के पूर्व गांव बरियापुर आई है। टीवी पर रामजन्म भूमि शिलान्यास पूजन में मुख्य पुरोहित के रूप में देखकर ग्रामीण फूले नहीं समा रहे हैं। भाजपा नेता केशव शांडिल्य ने कहा कि यह बरौनी ही नहीं पूरे बेगूसराय जिलावासियों के लिए गौरव का क्षण है। इस ऐतिहासिक पूजनोत्सव को पूरी दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने देखा। उन्होंने ऐतिहासिक क्षण दिया जो सदैव यादगार रहेगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार