दरियापुर में भूमि विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या

दरियापुर। दरियापुर थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर बुधवार की रात्रि में हुए मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस दौरान लूट पाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। सूचना मिलने में दरियापुर थाना पुलिस शीघ्र ही मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगो को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस द्वारा उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। सोनपुर डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए। डीएसपी के पहुंचने के दौरान आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंच गई।

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत यह भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार समसपुरा गांव निवासी शशिभूषण सिह व ओमप्रकाश सिंह के बीच पिछले दो वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर शशिभूषण सिंह अपने मित्र हबीर चक ग्राम निवासी 60 वर्षीय सुदर्शन सिह को अपने घर बुलाए थे ताकि ओमप्रकाश सिंह के साथ पंचायती हो सके। रात में दोनों लोग ओम प्रकाश सिंह के घर गए। वहीं पर पुराने भूमि विवाद को लेकर दोनो मे बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया । इसी बीच ओम प्रकाश सिंह व उनके परिजनों ने सुदर्शन सिह को पकड़ लिया और बिजली के पोल में बांधकर बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिए। जिनको इलाज के लिए परसा पीएचसी ले जाया गया जहां सुदर्शन सिंह की मौत हो गईं। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दरियापुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त मामले की छानबीन किए। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट में हत्या कांड में मृतक के दोस्त शशिभूषण सिंह के पुत्र अरविद सिंह ने दरियापुर थाने में 32 नामजद सहित 12 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजद अभियुक्तों में गांव के ही ओम प्रकाश सिह ,शिवनाथ सिह, नीतेश कुमार, गोलू कुमार, प्रियंका कुमारी, रेणू देवी, सत्यनारायण सिह, सदल सिह , देवी सिह,'रिकी देवी ,पुषा देवी,कुलवंती देवी ,बसंती देवी सहित 32 लोग शामिल हैं। अरविद सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सुदर्शन सिह को बिजली के पोल मे बांधकर सभी लोग मारपीट करने के बाद मेरे घर में रखे जेवर, बाइक, मोबाइल, एक लाख रूपये नगद छीन कर भाग निकले। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार