परिषद कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर बांटी मिठाई

अररिया। श्रीराम जन्मभूमि पूजन के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे प्रदेश में दीप जलाकर तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नगर इकाई अररिया द्वारा भी स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में दीपोत्सव मनाया गया तथा सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पूजन का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से यह सपना साकार हुआ उसे नमन किया गया।

इस मौके पर परिषद के पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रमुख सह सिडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि 492 साल के बाद राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह गर्व की बात है कि हम इसके साथ ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदी का सबसे बड़ा अनुष्ठान राम जन्म भूमि के शिलान्यास पूजन के ऐतिहासिक एवं दुर्लभ पल देखने को मिला। यह बहुत ही सौभाग्य की बात है। इस रोमांचकारी पल के लिए सभी राम भक्तों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अयोध्या राम मंदिर करोड़ों करोड़ों लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का प्रतीक बनेगा। यह मंदिर आने वाले पीढि़यों को आस्था, श्रद्धा और संकल्प का प्रेरणा देता रहेगा। इस मंदिर के बनने के बाद अयोध्या की सिर्फ भव्यता ही नहीं बढ़ेगी बल्कि अयोध्या को नए तरीके से विकसित किया जाएगा जिससे क्षेत्र का पूरा अर्थ तंत्र ही बदल जाएगा। इससे हर क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे तथा रोजगार का भी सृजन होगा।
जोगबनी में मिला एक कोरोना पॉजिटिव यह भी पढ़ें
एमपी सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं। प्रभु राम नाम ही नहीं बल्कि जिदगी जीने का तरीका और सलीका है। रिश्तो को मान देने से लेकर, आत्मबल तक सब कुछ मिलता है प्रभु श्रीराम से। इनका अछ्वुत व्यक्तित्व, वीरता, उदारता, सत्यनिष्ठा, निर्भीकता, धैर्य, तथा ²ढ़ता युगों युगों तक आम जनमानस को प्रेरित करते रहेंगे। राम नाम है अनेकता में एकता का तथा सर्व धर्म समभाव का। उन्होंने कहा कि अभी भी राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं जो दुख की बात है। सभी धर्म के लोग राम मंदिर का स्वागत करें तथा नया भारत को बनाने में अपना योगदान दें जिससे विश्व में एक सकारात्मक संदेश जा सके।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार