राहुल के साथ संवाद से कार्यकर्ता उत्साहित

अरवल :कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्चुअल मीटिग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने बताया कि यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने राहुल गांधी के विचारों को सुना। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। जैसे ही उनका संबोधन शुरू हुआ लोग विभिन्न माध्यमों से उसमें शिरकत करने लगे। उन्होंने बताया कि अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेगी। इसमें पार्टी के वैसे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा जो समर्पित भाव से पार्टी में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोरोना वायरस पर भी चर्चा की गई। श्री गांधी ने संक्रमण से बचने की सलाह देते हुए सरकार पर इससे निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी उजागर किया। इस वर्चुअल बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोयल, सह प्रभारी अजय कपूर, विरेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, तारिक अनवर समेत अन्य वरीय नेताओं ने अपनी बातें रखी। वर्चुअल बैठक में जिला कार्यालय में कोषाध्यक्ष निशार अख्तर अंसारी, कामेश्वर शर्मा, मो जावेद अख्तर, विरेंद्र चंद्रवंशी, आयूष गुप्ता, आमिर निशार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

अरवल में मिले 37 नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 722 यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार