जिला में फिर मिले 67 नये पॉ•िाटिव

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: जिला में शुक्रवार को फिर 67 नये पॉ•िाटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिला में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या हजार के पास पहुंचकर 944 हो गई है। शुक्रवार को सबसे अधिक 24 संक्रमित व्यक्ति अरियरी प्रखंड में मिले हैं। शुक्रवार को जिला में 1366 लोगों के सैंपल की जांच की गई। अधिक से अधिक लोगों की जांच हो इसको लेकर पीएचसी तथा रेफरल अस्पतालों के अलावे दूसरे स्थानों पर भी विशेष शिविर लगाकर लोगों के सैंपल लिए गये तथा उसकी जांच की गई। डीपीआरओ ने बताया शेखपुरा प्रखंड के मुरारपुर तथा घाटकुसुंभा के गगौर में भी शिविर लगाकर जांच की गई। शुक्रवार को अरियरी में 257 सैंपल की जांच हुई। इसमें 24 पॉ•िाटिव मिले हैं। बरबीघा में 401 की जांच हुई और 10 लोग पॉ•िाटिव मिले। चेवाड़ा में 135 की जांच में 6 पॉ•िाटिव मिले हैं। घाटकुसुंभा में 116 लोगों की जांच में 16 पॉ•िाटिव मिले हैं। शेखोपुरसराय में 206 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसमें 8 पॉ•िाटिव मिले हैं। शेखपुरा प्रखंड में 250 की जांच में मात्र 3 पॉ•िाटिव मिले हैं। इसके अलावे शेखपुरा में ट्रू-नेट के लिए 51 तथा पटना भेजने के लिए 60 सैंपल लिये गये हैं। प्रखंडों में सभी जांच रैपिड एंटीजेन किट से किया गया। इसके साथ ही जिला में कोरोना के कुल एक्टिव केस 453 हैं। बाकी लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

सड़क सुरक्षा के तहत चलाया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें
--
कैम्प लगाकर किया गया कोरोना टेस्ट
संस, बरबीघा:
शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सामाचक मुहल्ले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर कोरोना का जांच किया गया।यहाँ जांच के दौरान दो लोग पोजेटिव मिले। इस संबंध में अस्पताल के प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ फैसल अरसद ने बताया कि यह कैंप वैसे जगह पर लगाया जा रहा है। जहां कोविड के मरीजो की संख्या अधिक निकल रहे हैं।
--
गगौर गांव जिले में सबसे अधिक प्रभावित
जासं, शेखपुरा:
शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड का गगौर गांव सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित गांव बन गया है। यहां शुक्रवार को शिविर लगाया गया। शिवर में पंद्रह पॉजिटिव मिले। इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक यहां पॉजिटिव मिले है। हलांकि कंटेनमेंट जोन की कोई सुविधा गांव में नहीं है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार