बांध में रिसाव से सैकड़ों घरों में घुसा बलान नदी का पानी

भगवानपुर (बेगूसराय) : भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर महेशपुर जोगिया सहित कई अन्य पंचायतों में बालान नदी के बांध में रिसाव से हजारों घरों में पानी प्रवेश कर गया। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पूरे सर्वेक्षण में पाया गया कि लखनपुर पंचायत के महादलित मुहल्ला में पानी आने के कारण सैकड़ों घरों में नदी का पानी प्रवेश कर गया। सरकारी पदाधिकारियों द्वारा मूल सहायता उपलब्ध नहीं कराया गया है, वही वहां के पूर्व मुखिया कुमारी संजू भारती के घर के नजदीक से सटे बलान नदी के उफान से भयभीत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरोज कुमार एवं अजय कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब 400 मीटर में मिट्टी भरे बोरा से बलान नदी का पानी रोकने का काम किया। इसके परिणाम स्वरूप सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश करने से रोका जा सका। यही हाल रसलपुर, मेहदौली एवं जोकिया पंचायतों का भी है जहां सैकड़ों घरों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। इसके कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पर रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की सहायता प्रदान नहीं की गई है और ना ही कोई सुधि ली जा रही है। इससे चितित राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा, जदयू के सुनील कुमार राय एवं भाकपा के अशोक राय सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी महोदय से अविलंब स्वयं जांच कर उक्त गरीबों एवं सभी पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

बलिया में खूनी संघर्ष में दो की मौत, एक शव लापता यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार