महादलित बस्तियों में भी लहराएगा तिरंगा

शिवहर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी महादलित बस्तियों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजित किए जाएंगे वहीं तिरंगा फहराया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी डीएम अवनीश कुमार सिंह ने दी है। बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर आवश्यक रूपरेखा तय कर ली गई है। वहीं इसे मूर्त रूप देने को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय स्थित समाहरणालय मैदान मुख्य समारोह स्थल होगा जहां प्रात: नौ बजे ध्वारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि, गांधी नगर भवन परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर, डीएम आवास, अनुमंडल कार्यालय,पुलिस लाइन एवं महादलित बस्तियों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम होगा। इस दौरान कोविड- 19 को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों का बखूबी पालन करना अनिवार्य होगा।

शिवहर प्रखंड कार्यालय में नो इंट्री का बोर्ड यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार