मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला व गोलीबारी, 13 गिरफ्तार

बिहारशरीफ: बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया हाट के समीप गुरुवार को मारपीट व गोलीबारी की सूचना पर पहुंची बिहार थाना पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर गोलीबारी कर दी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला तो बदमाश घबराकर भागने लगे। फिर भी पुलिस ने खदेड़कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक कारतूस व दो खोखा बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्चों की लड़ाई में बड़े लोग भिड़ गए हैं। दोनों पक्ष में मारपीट व गोलीबारी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, फिर भी दुस्साहसी बदमाश रूक-रूक कर गोलीबारी करते रहे। पहले पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश की। लेकिन उल्टे दोनों पक्ष ने मिलकर पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया और फायरिग करने लगे। तब पुलिस एक्शन में आई और 13 लोगों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में छोटू कुमार, धीरज कुमार, गौतम कुमार, मोनू कुमार, चंदारिक महतो, भोला कुमार, अवधेश कुमार, बल्ली पासवान, बिदु पासवान, धमेंद्र पासवान, छोटू पासवान, रंजीत पासवान व रणवीर कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 24 नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही लॉक डाउन के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
रैपिड एंटीजन टेस्ट के सहारे कोरोना के बढ़ते दायरे पर लगाया जाएगा अंकुश यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार