प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रचार-प्रसार को ले प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक

जमुई। शनिवार को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जयशंकर झा ने की।

बैठक में प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद कुमार सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नू सिंह, प्रदेश आइटी सेल प्रमुख चंदन कुमार मिश्रा ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुशील कुमार राय ने किया।
वर्चुअल बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद झा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 203 जनकल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। जिलाध्यक्ष जिला योजना पदाधिकारी से मिलकर योजनाओं की सूची प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों के प्रमुख संगठन के अलावा महिला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने भाग लिया। जमुई जिले से जिलाध्यक्ष कन्हैया नारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री सह महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रंजीत सिंह, जिला महामंत्री सह चकाई भाजपा अध्यक्ष शालिग्राम पांडे, युवा अध्यक्ष कल्याण सिंह, उपाध्यक्ष अमित कुमार दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह भाजपा जिला मंत्री संगीता मिश्रा के अलावा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
130 की हुई जांच, सभी निगेटिव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार