योजनाओं की जानकारी लेने पहुंची हंसा रिसर्च ग्रुप की टीम

किशनगंज। सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पुलिस थानों और पुलिस कर्मियों को मिल रहा है या नहीं, पुलिस से जनता की जो अपेक्षाएं हैं, उसपर पुलिस खड़ी उतर रही है या नहीं। इन सब बिदुओ की जांच के लिए गैर सरकारी संस्था हंसा रिसर्च ग्रुप की टीम किशनगंज पहुंची।

शनिवार को अजय पांडे के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने टाउन थाना का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कुल आठ बिदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इनमें सरकार द्वारा पुलिस थानों के आधुनिकीकरण और पुलिस कर्मियों को स्मार्ट बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। शनिवार को रिसर्च ग्रुप के सदस्यों ने टाउन थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों से वर्तमान परिपेक्ष्य में पुलिस की स्थिति की जानकारी ली। जिसमे अधिकारियों से पूछा गया कि पुलिस की सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं। पुलिस के लिए सरकार की ओर से जो योजनाएं चलाई गई है। उनका लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं। वर्तमान व्यवस्था पर पुलिस कर्मियों की राय भी जानी गई।
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से 49 नए मरीज मिले यह भी पढ़ें
इसके साथ ही थानों में वाहन की स्थिति की भी जानकारी ली गई। आधुनिकीकरण की दिशा में जो कार्य किये जा रहे हैं उसमे कितनी हकीकत है। कंप्यूटर, कैमरे आदि हैं या नहीं। आधुनिकरण को लेकर ऑनलाइन एफआईआर की क्या स्थिति है। इन सब बिदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को क्या क्या सुविधाएं मिल रही है। पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ के बाद अब टीम के सदस्य आम जनता से भी पुलिस के संबंध में राय लेगी। लोग अब पुलिस को किस नजरीये से देख रहे हैं। बैठक में टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार, अवर निरीक्षक नवीन कुमार, अवर निरीक्षक सरोज कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक आनंद कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रंजन कुमार यादव, एएसआई उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। बताते चलें कि यह संस्था चुनावी गणित के सटीक आंकलन के लिए विख्यात है। साथ ही समय समय पर सरकारी संस्थानों के कार्यप्रणाली का आंकलन करती है। फिलहाल यह टीम बिहार पुलिस पर रिसर्च कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार