जिले में 3.10 लाख पौधे के बनिस्बत 200 अधिक लगे, मोबाइल एप से पौधों की निगरानी

सीतामढ़ी। आज पृथ्वी दिवस है। बिहार में ढाई करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य में इस बार कृषि वानिकी को विशेष महत्व दिया गया है। 14 लाख पौधों का वितरण किसानों के लिए कर दिया गया है। इसका भी ख्याल रखा गया कि किसान जब तक अपने खेत में गढ्ढा नहीं तैयार कर लें तब तक पौधे नहीं दिए गए। सीतामढ़ी की बात करें तो जिले में 3.10 लाख पौधे लगाने की योजना थी। डीएफओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि लक्ष्य से अधिक पौधारोपण किया गया है। जीविका के माध्यम से दो लाख छह हजार तीन सौ 96 पोधे लगाए गए हैं। किसानों, आर्मी कैंप, एनजीओ, मनरेगा के द्वारा पौधारोपण किया गया है। किसानों द्वारा 39167 पौधे लगाए गए हैं। 9230 पौधे एनजीओ व एसएसबी तथा पांच हजार पौधे विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा लगाए गए हैं। वहीं मनरेगा के द्वारा 114880 पौधे लगाए गए। विभागीय नर्सरी के द्वारा 133 पौधों का वितरण हुआ है। मोबाइल वैन के द्वारा 1265 पौधे लगे हैं। विद्यार्थियों को 52 पौधे दिए गए। अभी तक कुल 3,10,200 पौधे लगाए जा चुके हैं। जिनमें जीविका को फलदार वृक्ष जैसे कटहल, जामुन, इमली, आम वगैरह दिए गए हैं। ये पौधे जीवित रहें इसके लिए लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसानों को वीडियो क्लीपिग के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सभी पौधों मोबाइल एप वन मित्रा के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। पौधारोपण में अधिकारियों के साथ आम लोगों की भी सहभागिता है।

परसा चौक पर बाइक दुर्घटना में सब्जी विक्रेता की मौत यह भी पढ़ें
-- पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व सांसद ने किया पौधा का वितरण
सीतामढ़ी, संस: पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केन्द्र के केंद्रीय अध्यक्ष सह जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केन्द्र के कार्यकर्ताओं के बीच ढाई हजार से अधिक पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह चुम्मन ने की। रविवार को पांच हजार से अधिक पौधा लगाने के लिए वितरण किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष राय ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई व पृथ्वी पर पेड़ों का कम होना ही प्राकृतिक आपदा अति वृष्टि, अनावृष्टि व ग्लोबलाइजेशन का मुख्य कारण है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। मौके पर उपाध्यक्ष महेंद्र राय, रामबलि सिंह कुशवाहा, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सुदिष्ट कुमार, भाग्य नारायण यादव, अहमद राजा उर्फ आले, सुरेश यादव, निजमुद्दीन अंसारी, विभीषण पंजियार, धर्मजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर राय यादव, विजय कुमार साह उर्फ मदन, राम स्वार्थ यादव, विनोद यादव, अरविद कुमार एवं राजेश पटेल मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार