सतर्क दिखी पुलिस, मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला गया जुर्माना

गोपालगंज। लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने के लिए लागू किए गए रोस्टर का अनुपालन कराने के लिए पुलिस शनिवार को भी शहर की सड़कों पर दिखी। इस बीच पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि की वसूली की। इस बीच 19 लोगों से शहर में जुर्माना राशि की वसूली की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराने के बाद आगे से गलती नहीं करने की शपथ दिलवाई।
सूबे में 16 अगस्त तक के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने में रोस्टर लागू किए जाने के बाद भी नियम टूट रहे हैं। पिछले आठ दिन से पुलिस लोगों को यह समझाने का प्रयास कर रही है कि वे शारीरिक दूरी के साथ ही मास्क का उपयोग करें। बावजूद इसके लोग नियम को तोड़ रहे हैं। नियम तोड़ने में दुकानदार भी पीछे नहीं हैं। ऐसे में पुलिस नियम को याद दिलाने के लिए सड़क पर उतर रही है। शनिवार को भी शहर की सड़कों पर नियम टूटता देखकर पुलिस सख्ती अपनाने को विवश हुई। इस बीच कई लोगों को मौके पर ही सजा दी गई तो बगैर मास्क के निकले लोगों से जुर्माना राशि की वसूली हुई। इस बीच पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुछ स्थानों पर डंडा भी चटकाया। करीब एक घंटे की पुलिस की सख्ती के बाद शहर में भीड़ तो कम हो गई। लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद पुलिस शारीरिक दूरी व मास्क को लेकर बनाए गए नियम का शत प्रतिशत अनुपालन होता नहीं दिखा। बावजूद इसके पुलिस शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात दिखी।
मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले बस स्टॉप का शिलान्यास यह भी पढ़ें
इनसेट
आम लोगों के साथ दुकानदार भी तोड़ रहे नियम
गोपालगंज : लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद शनिवार को बाजार खुलते के बाद नियमों को तोड़ने में आम लोगों के साथ दुकानदार भी पीछे नहीं रहे। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया हैं कि शारीरिक दूरी के पालन के लिए दुकानों के आगे निश्चित दूरी पर सफेद पेंट से गोलाकार घेरा बनाना है। ताकि ग्राहकों की एक दूसरे से शारीरिक दूरी बरकरार रहे। लेकिन कई दुकानों पर इस नियम का पालन होता नहीं दिखा। हद तो यह कि आधे से अधिक दुकानों पर दुकानदार सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार