नवीनगर बीआरबीसीएल में पांच की जांच में चार मिले पॉजिटिव

औरंगाबाद। जिले में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जांच में तेजी आई परंतु संक्रमित भी बढ़ रहे हैं। नवीनगर बीआरबीसीएल परिसर की स्थिति विस्फोटक गई है। यहां हर दिन पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को बीआरबीसीएल के पांच सैंपल की जांच गई जिसमें चार पॉजिटिव मिले। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां की स्थिति क्या है। पहले भी यहां कई पॉजिटिव मिले हैं। जिले में प्रतिदिन 1000 से अधिक सैंपल की जांच हो रही है। अधिकारियों के आदेश पर जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है। शनिवार को एंटीजेन किट से पांच प्रखंडों में 100 से अधिक सैंपल की जांच की गई। जिले में कुल 1322 सैंपल की जांच हुई जिसमें 43 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। औरंगाबाद में 158 सैंपल की जांच की गई। 158 में 4 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसी तरह देव में 139 सैंपल की जांच की गई जिसमें 3 पॉजिटिव मिले। ओबरा में 116 सैंपल की जांच की गई जिसमें 2 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। रफीगंज में 107 सैंपल की जांच गई परंतु एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आया। मदनपुर में 101 की जांच हुई जिसमें 7 का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दाउदनगर में 107 की जांच में सबसे अधिक 9 पॉजिटिव केस मिला है। बारुण में 90 की जांच हुई जिसमें 4 पॉजिटिव मिले। कुटुंबा में 85 की जांच में 1 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। गोह में कुल 94 सैंपल की जांच गई जिसमें 1 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। नवीनगर में 109 की जांच 3 एवं हसपुरा में 86 की जांच में 5 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सदर अस्पताल में ट्रूनट मशीन से जांच के लिए गुरुवार को 125 सैंपल भेजा गया। 99 सैंपल की जांच गई तो 2 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। 88 का रिपोर्ट निगेटिव एवं 9 सैंपल रिजेक्ट हो गया। 26 सैंपल की जांच देर शाम तक चल ही रही थी। बताया गया कि गेट स्कूल परिसर स्थित सैंपल कलेक्शन शिविर में भीड़ रही। लोग कोरोना के प्रति जागरूक हो गए हैं। गांवों से ग्रामीण जांच कराने औरंगाबाद पहुंच रहे हैं जबकि प्रखंड मुख्यालय में जांच की व्यवस्था है।

पुलिस टीम पर शराब माफिया ने किया हमला, दो सैप जवान घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार