पृथ्वी दिवस पर जिले में लगाये जाएंगे सात लाख पौधे

छपरा। पृथ्वी दिवस पर जिले में सात लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। तैयारी भी जोर शोर से की जा रही है। जिले के वन विभाग के सभी पौधशाला पर पौधा लेने के लिए शनिवार को विभागीय कर्मचारी पहुंचे गए। जिला वन पदाधिकारी द्वारा पृथ्वी दिवस पर पौधा रोपण को लेकर विशेष तैयारी की गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के तहत कुल सात लाख पौधे लगाये जाने हैं। जिसमें अकेले मनरेगा योजना के तहत चार लाख पौधा मनरेगा कर्मियों को उपलब्ध कराया गया है। उन पौधों को मनरेगा कर्मियों के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में लगाया जाएगा। वहीं जीविका के माध्यम से जिले में एक लाख 90 हजार पौधे लगाए जाने हैं। जबकि कृषि वानिकी के तहत करीब 50 हजार पौधा रोपण किए जाने हैं। सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को 35 हजार पौधे दिए गए हैं। आइटीबीपी कैंप में तीन हजार, रेलवे को एक हजार पौधा दिया गया है। वहीं अन्य विभाग के कर्मचारियों को भी हजारों पौधे दिए गए। क्या कहते है जिला वन पदाधिकारी

एकमा में पुलिस पर पथराव को लेकर 150 अज्ञात पर प्राथमिकी यह भी पढ़ें
जिला वन पदाधिकारी लक्ष्मेश्वर पंडित ने बताया कि पृथ्वी दिवस पर जिले में सात लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए विभिन्न विभागों को पौधा वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के पास कुल 34 लाख पौधे विभिन्न पौधाशाला में उपलब्ध है। उनके द्वारा सभी कर्मियों को आदेश दिया गया है कि किसी भी विभाग के कर्मचारी पौधा के लिए पहुंचते तो उनके द्वारा विभाग के तरफ से एक आवेदन लिखवा कर उन्हें पौधा उपलब्ध कराएं। इनसेट
सिर्फ जीविका और किसानों को ही दिया जाता है फलदार पौधा
पौधारोपण अभियान के तहत सिर्फ जीविका दीदी एवं किसानों को ही दिया जाता है फलदार पौधा। इसके अलावे सरकारी एवं मनरेगा के तहत अन्य पौधे दिए जाते हैं। जो कि सड़क किनारे और बांध के किनारे लगाये जाते हैं। हालांकि सरकारी कार्यालयों एवं विभागों के लिए यह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। वहीं अन्य लोगों को विभाग के द्वारा पौधा उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इनसेट
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी दो हजार पौधों के लिए भेजे पत्र
बिहार पृथ्वी दिवस पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी दो हजार पौधों के लिए वन विभाग को पत्र भेजा है। जिसको लेकर जिला वन पदाधिकारी लक्ष्मेश्वर पंडित ने बताया कि सांसद श्री रूडी को भी दो हजार पौधे उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वी दिवस पर सभी विभागों के लिए भी पौधा उपलब्ध कराया जा रहा है।
इनसेट
जिलाधिकारी समाहरणालय परिसर में लगाएंगे पौधा पृथ्वी दिवस पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा समाहरणालय परिसर में 11 बजे पौधारोपण किया जाना है। समाहरणालय में पौधारोपण के बाद डीएम के द्वारा जिला स्कूल कैंपस एवं रामजयपाल कॉलेज परिसर में भी पौधारोपण किया जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार