जिले में मिले 113 कोरोना पॉजिटिव मरीज, संख्या हुई 2305

छपरा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को 113 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके बाद पॉजिटिव की संख्या 2305 तक पहुंच कई। वहीं सदर अस्पताल द्वारा शुक्रवार को नगरपालिका चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में राहगीरों एवं दुकानदारों की कोरोना जांच की गई। प्रतिदिन 1550 से अधिक सैंपलों की जांच की जा रही है।

डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया कि अब तक कुल 32 हजार 435 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए हैं। जिसमें 2305 पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से 1452 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 848 केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 227 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे, जिसमें 46 कंटेनमेंट जोन अभी भी एक्टिव है। प्रखंडवार कोरोना संक्रमण की जांच और पॉजिटिव मरीजों की संख्या :-
एकमा में पुलिस पर पथराव को लेकर 150 अज्ञात पर प्राथमिकी यह भी पढ़ें
प्रखंड कुल जांच पॉजिटिव मरीजों की संख्या निगेटिव मरीजों की संख्या
मांझी - 101 - 05 - 96
एकमा - 42 - 02 - 40
दरियापुर - 71 - 02 - 69
परसा - 62 - 04 - 58
बनियापुर - 103 - 04 - 99
मशरक - 100 - 01 - 99
पानापुर - 55 - 00 - 55
मकेर - 50 - 02 - 48
अमनौर - 84 - 04 - 80
मढौरा - 225 - 02 - 98 -
नगरा - 66 - 06 - 60
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार