ननिहाल आए बच्चे की बिच्छू के डंक मारने से मौत

भभुआ। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी रामवरत पांडेय का पुत्र श्यामा पांडेय नौ वर्ष की उसके ननिहाल भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिहां गांव में बिच्छू डंक से हो गई। इस घटना से बच्चे के ननिहाल व उसके गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के लोग व उसकी मां का हाल बुरा है। मिली जानकारी के अनुसार श्यामा पांडेय अपनी मां के साथ बीते कुछ दिन से अपने ननिहाल पतरिहां आया था। शुक्रवार की शाम वह कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे बिच्छू ने डंक मार दिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे झाड़फूंक कराने ले गए। इसके बाद जैतपुर में इलाज के लिए ले गए। लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं देख परिजन उसे सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि श्यामा पांडेय चांद प्रखंड में स्थित एक निजी स्कूल में वर्ग तीन में पढ़ता था।

विद्यालयों की सूची हुई जारी , इंटर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार