अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष का निधन

मुंगेर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मुंगेर जिलाध्यक्ष चंद्र नयन सिन्हा का निधन हो गया। वे बीमार थे। शनिवार को मुंगेर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चंदर नयन सिन्हा मुंगेर के कायस्थ परिवारों के लिए हमेशा उनके सुख दुख में साथ रहते थे। उनका इस तरह से छोड़ कर जाना कायस्थ समाज के लिए एक अर्पूणीय क्षति है। कायस्थ महासभा के मुंगेर नगर अध्यक्ष कविन्द्र नाथ वर्मा, कायस्थ महासभा जिला महामंत्री नीरज सिन्हा, अशोक कुमार वर्मा, शिवरानी संदवार, रूपेश रंजन सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, राजेश नंदन किलयार, कमल किशोर प्रसाद, श्याम देव प्रसाद, धीरज सिन्हा रवि शंकर प्रभाकर आदि ने श्रद्धांजलि दी।

प्रखंड में कई जगहों पर किया गया पौधारोपण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार