पेज तीन पर ---आर्केस्ट्रा रोकने गई पुलिस पर हमला

मीरगंज थाने के फतेहपुर गांव में एक पार्टी में आयोजित आर्केस्ट्रा में हुड़दंग को रोकने गई पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं अज्ञात 20 लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। बताया जाता है कि फतेहपुर गांव के जितेंद्र सिंह को पुत्री हुई थी। इस खुशी में रविंद्र सिंह उर्फ टुनटुन के यहां जमकर डीजे की धुन पर जश्न मनाया जा रहा था। शोर शराबा होने की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पार्टी को रोकने के लिए कहा तो ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया गया। हालांकि इसमें कोई पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हुआ। मामले में थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

अन्य समाचार