महुआ। महुआ-पातेपुर मार्ग पर तरौड़ा मध्य विद्यालय के निकट बाइक दुर्घटना में जख्मी सेवानिवृत्त शिक्षक के 30 वर्षीय पुत्र की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। शिक्षक पुत्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के मंगुराही पंचायत के भागवतपुर तरौरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल राम का 30 वर्षीय पुत्र नटवर कुमार अपने बाइक से महुआ से घर लौट रहा था। इसी दौरान शनिवार की रात तरौरा मध्य विद्यालय के निकट हुई बाइक दुर्घटना में 30 वर्षीय नटवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नटवर को स्थानीय लोग महुआ अनुमंडल अस्पताल लाए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान ही नटवर की मौत हो गई। नटवर की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया है। वहीं शिक्षक पुत्र के निधन पर भाजपा नेता आनंद प्रकाश, मुखिया पति शंभु ठाकुर, रोहित राम, रामलाल राम वार्ड सदस्य, शिवदयाल राम, विजय राम, नंदेशवर राम आदि ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है।
मारपीट में जख्मी दिव्यांग अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस