जमीन विवाद में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर लाला टोला के एक अधेड़ की रविवार की दोपहर लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम पारस नाथ ठाकुर था। बताया जाता है कि पारसनाथ शर्मा की एक जमीन पर पहले से विवाद चल रहा था। उक्त विवादित जमीन पर वे रविवार को लकड़ी रख रहे थे। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंची महम्मदपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। हत्या की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरक्षी अधीक्षक से बात कर हत्यारों की चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिजनों के साथ हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी ने मो.तैयब,मो. रुस्तम अली सहित नौ लोगों पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।