पीएचसी परिसर में आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी

लखीसराय । ऑल इंडिया स्क्रीम वर्कर्स संयुक्त फोरम तथा आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 9 सूत्री मांगों को लेकर 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में लखीसराय पीएचसी पर बिहार राज्य आशा संघ (एटक) जिला शाखा लखीसराय का धरना दूसरे दिन भी सरिता देवी की अध्यक्षता में जारी रहा। संचालन आशा कर्मी रूबी देवी ने किया। धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आशा संघ के जिला संयोजक तथा ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि मांगों को लेकर चार दिनों तक राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत लखीसराय में संघ ने भी समर्थन किया है। सभी आशा कर्मी को सरकारी कर्मचारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य कई मांगें सरकार से की जा रही है। धरना को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रंजीत पासवान ने भी समर्थन देते हुए अपनी एकजुटता प्रदर्शित किया। धरना को यूथ फेडरेशन के नेता हकीम पासवान, आशाकर्मी रूबी कुमारी, किरण कुमारी, चंचला देवी, रिकी कुमारी, सीमा देवी, रिकी कुमारी, कुंती देवी, सुनैना देवी, सावित्री, रुचि कुमारी, चित्रलेखा देवी, नीलम कुमारी, खुशबू कुमारी, रुक्मिणी कुमारी, कुमारी रीता, मंजू देवी, निर्मला देवी आदि ने संबोधित किया।

मवि मानो में इनर व्हील ने किया पौधारोपण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार