हथुआ में मंत्री ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

पृथ्वी दिवस पर सूबे के समाज कल्याण मंत्री सह हथुआ विधायक राम सेवक सिंह ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। कांधगोपी पंचायत के यादोपिपरा गांव में विधायक सह मंत्री रामसेवक सिंह व एसडीओ अनिल कुमार रमण ,बीडीसी कामाख्या नारायण भगत ने पौध रोपण किया। वहीं अनुमंडल मुख्यालय परिसर में भी एसडीओ, एसडीपीओ अशोक कुमार, पीजीआरओ दीपू कुमार, बीडीओ रवि कुमार, सीओ विपिन कुमार सिंह आदि ने पौध रोपण कर पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। मंत्री ने कहा कि एक पौधा जरूर लगाएं. जल के लिए, कल के लिए और आने वाले पीढी के लिए। वहीं सेमरांव पंचायत के चांद पट्टी गांव में मुखिया रामाजी साह के नेतृत्व में दौ सौ पौधे लगाए गए।

अन्य समाचार