पीढ़ी को सुरक्षित बनाने को ले पौधरोपण जरूरी -डीएम

जहानाबाद : पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण का आयोजन जिले से लेकर पंचायत स्तर तक किया गया। सरकारी,गैर सरकारी, राजनीतिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संस्था के लोगों द्वारा इस आयोजन में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष तथा उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता ने सदर प्रखंड के मांदिल पंचायत में पौधारोपण किया। डीएम ने उपस्थित लोगों से पर्यावरण के संरक्षण एवं महत्व को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने पृथ्वी दिवस पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि इस कार्य के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित बनाया जा सकता है। आपके द्वारा लगाए गए पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल भी आप ही को करना है। डीएम ने जिले वासियों से कहा कि आप पौधे लगाकर निश्चिंत नहीं हो जाएं। उनकी ससमय देखभाल करते रहें। इसके साथ हीं संकल्प ले की आप प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक पौधे निश्चित रूप से लगाएंगे तथा उसकी सेवा निरंतर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मिशन 2.51 करोड़ के तहत जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक पौधे लगाए गए है। मनरेगा के तहत एक लाख 14 हजार 700 के विरुद्ध एक लाख 14 हजार 800 पौधे लगाए गए है। वहीं जीविका द्वारा 92000 के विरूद्ध 92695 पौधे लगाए गए है। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा 2200 एवं मिट्टी संरक्षण विभाग द्वारा 825 पौधारोपण किया गया है। विभिन्न विभागों द्वारा अबतक जिले में दो लाख 10 हजार 720 पौधे लगाए गए हैं। इस मौके पर डीआरडीए निदेशक, मनरेगा पीओ, परियोजना प्रबंधक, जीविका दीदी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार