डीलर पर अनिमितता का आरोप, जांच की मांग

जमुई। चकाई प्रखंड के चरघरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को आवेदन देकर इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। चरघरा निवासी एवं लाभुक सुमा देवी, सावित्री देवी, प्यारी ठाकुर, कुणाल कुमार यादव, मुनियां देवी, राम साह, कारू यादव, मुकेश शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, नीतीश यादव, अजय यादव, कुंती देवी, रेखा देवी ,मंटु शर्मा, नारायण राम, प्रकाश कुमार यादव, कलेश्वर यादव, नारायण राम ने बताया कि स्थानीय डीलर भैरो नारायण पासवान द्वारा गरीब लाभुकों को राशन एवं केरोसिन नहीं दिया जा रहा है। कई बार एक दो माह का राशन देता ही नहीं है। पूछने पर कहता है कि राशन नहीं आया है, कहां से दें। पूर्व में ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से लिखित शिकायत भी की थी। जांच का आश्वासन भी मिला मगर अब तक कोई जांच नहीं हुई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की मिलीभगत से डीलर द्वारा कालाबाजारी की जा रही है। अंतत: ग्रामीणों ने आवेदन देकर जिलाधिकारी से इसकी जांच कर दोषी डीलर पर कार्रवाई की मांग की है।

बरहट ने मडै़या बथान को पराजित कर किया शील्ड पर कब्जा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार