कटेया सीओ को दी गई समारोहपूर्वक विदाई

स्थानीय अंचल कार्यालय में निवर्तमान सीओ की विदाई सम्मान पूर्वक की गयी। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि कटेया के सीओ अफजल हुसेन का स्थानांतरण हो चुका है। एक सादे समारोह में बीडीओ राकेश कुमार चौबे व प्रखंड प्रमुख माधुरी मिश्रा के पति आनंद मिश्र ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि उनके साथ काम करने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ है। मौके पर नव पदस्थापित सीओ प्रियंका सिंह, पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी, हरेंद्र तिवारी, सत्यदेव प्रसाद, रत्नेश कुमार सहित प्रखंड व अंचल के तमाम कर्मी मौजूद थे।

अन्य समाचार