डॉक्टर ने दर्ज कराई रंगदारी का केस

खगड़िया। मील रोड के डॉ. एके सुल्तानियां द्वारा राजाजान के सुनील राम पर रंगदारी का केस दर्ज कराया गया है। इससे पहले सुनील राम द्वारा डॉक्टर पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया था। सुनील राम का आरोप है कि उसकी बच्ची को गलत इलाज के कारण मार दिया गया। जबकि डॉक्टर का कहना हुआ कि उनके क्लिनिक में बच्ची की मौत नहीं हुई। बावजूद एक साजिश के तहत रंगदारी वसूली हेतु हंगामा किया गया। नगर थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र ने बताया कि दोनों ओर से केस दर्ज कराया गया है। जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार