नाव पर सवारी करने को मजबूर रत्नोपट्टी के लोग

दरभंगा। शहर में बाढ़ का पानी घुसा तो लोगों में कोहराम मचा। अब शहर के जिस इलाके में पानी घुसा है, वहां से निकलने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के शुभंकरपुर रत्नोपट्टी वार्ड नंबर नौ की सबसे खराब स्थिति है। यह एक ऐसा वार्ड है जहां बाढ़पीड़ितों को शरण लेने के लिए सड़क या फिर स्थानीय विद्यालयों में रहना पड़ रहा है। पंद्रह दिनों से यहां बाढ़ का पानी जमा है। लोग नाव की सवारी करने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन की ओर से महापौर को नाव देने की बात कही गई। लेकिन, नाव देने की बात बस आश्वासन तक रह गई। सरकारी स्तर पर यदि कुछ हुआ है तो इलाके के स्कूल में सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है।


4797 लोगों की आबादी प्रभावित
बता दें कि शुभंकरपुर रतनोपटी की आबादी करीब 4797 है। वार्ड हर तरफ से पानी से घिरा है। नागेश्वर नाथ टोला, मुरली मनोहर संकुल में अभी कमर तक पानी है। बाकरगंज में आदमी के डूबने लायक पानी लगा है। मुख्य सड़क डूबी हुई है। लोहडसारी, रामवसतती, चुनरिया, सोनारटोला के लोगों ने अपना घर छोड़ सामुदायिक किचन का सहारा लिया है।
वार्ड पार्षद ने कहा- मेयर आईं और देखकर चली गईं
शाम 6 से सुबह 6 बजे तक नहीं चलेगी नाव : डीएम यह भी पढ़ें
समस्या से घिरे इस वार्ड के पार्षद सुदिष्ट कुमार बताते हैं कि लाकडाउन से लेकरअब तक बाढ़ तक राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। नगर निगम की ओर से मेयर ने एक बार इलाके का निरीक्षण किया। आईं और देखकर चली गईं। लेकिन, काम कुछ भी नहीं हुआ। वहीं नगर विधायक संजय सरावगी ने इस वार्ड में राहत के लिए सूची बनाने की बात कही। अबतक राहत नहीं मिला। वार्ड में पानी निकालने की दिशा में कोई काम नहीं हो सका है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। -
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार