प्रखंड राजद मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत

भवानीपुर (पूर्णिया)। जिला राजद मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन सहनी ने भवानीपुर निवासी सिकंदर मंडल को भवानीपुर प्रखंड राजद मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस आशय की जानकारी जिला राजद मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन सहनी ने दी है। मंडल को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचितकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि मंडल के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। वही मनोनीत अध्यक्ष मंडल ने कहा कि मैं पार्टी के दिशा निर्देश के आलोक में काम करूंगा और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाऊंगा।

कागजात लेने उमड़ी छात्र छात्राओं की भीड़ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार