कोरोना से जंग, बिना मास्क वालों से प्रशासन तंग

अरवल : बिना मास्क वालों से अब प्रशासन भी तंग आ गया है। करीब छह माह से कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी को जतन चल रहा है। हाल यह कि जिला प्रशासन के सख्ती के बावजूद लोग दोपहर में भी लोग बेखौफ सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं।

स्थान- मेहंदिया बाजार। समय -1.00 बजे। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर हैं। ग्रामीण क्षेत्र से बाजार आने वालों की भीड़ बढ़ रही है। बिना मास्क बाइक पर नौजवान अपने दोस्त के साथ सब्जी मंडी की ओर बढ़ रहे हैं। बाजार आए तो पहले पान दुकान पर दस्तक दे रहे हैं। जीभ और होठ की लालिमा बता रही है कि शौक पुराना। अब पान-गुटखा खाए हैं थूकने में मास्क की बाधा क्यों रखें।
कुर्था में बाईपास रोड का होगा निर्माण : विधायक यह भी पढ़ें
समय - 1.20 बजे।
सब्जी बाजार के पास खड़े आलोक कुमार भीड़ को दिखाते हुए कहते हैं देखिए ऐसे कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग। सुबह से शाम तक बाजार में भीड़ रहती है। शारीरिक दूरी का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। प्रशासन के द्वारा भी कोई इंतजाम नहीं हैं। एक सिपाही या कर्मी के तैनात रहने से कोई मानने वाला है। अब पुलिस भी कितना डंडा चलाएगी। जब पकड़े जाते हैं तो बताते हैं कि गमछा है न।
समय: 1:35 बजे।
कोयल भुपत गांव के गबुदन मिलते हैं। कहने लगते हैं- बाजार आने में डर लगता है। हर जगह भीड़ है। इतने लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में जगह नहीं है। प्रशासन की जागरूकता अभियान को कोई असर नहीं दिखता है। डीएम ने कोरोना के मरीज बढ़ते देख 16 अगस्त तक दुकानें बंद करा दी है। लोग नहीं सुधरे तो पता नहीं लॉकडाउन कब खत्म होगा।
ठेला पर आम देखकर लोग ऐसे घेर ले रहे है जैसे बाजार में पहली बार आया हो। कोई छूकर देख रहा है कोई छंटनी कर रहा है। एक आम को कई लोगों का हाथ लग रहा है। न तो कोई हाथ धोता है नहीं सैनिटाइजर का उपयोग।
समय : 1:45 बजे।
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर मुख्य दरवाजा पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। यहां भी ग्राहकों के मुंह पर न मास्क दिखा और न ही शारीरिक दूरी। ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। मुख्य गेट पर गार्ड एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ से ग्राहकों को हाथ पर सैनिटाइजर दे रहा है। अंदर भीड़ लगने पर ग्राहकों को टोक रहा था। कह रहा था- शारीरिक दूरी का ख्याल रखिए।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार