बड़हरिया में शिवसेना नेता का पुतला जलाया

बड़हरिया प्रखंड के राम जानकी मठ परिसर में मंगलवार को जगद्गुरु स्वामी उपेंद्र पाराशर जी महाराज संरक्षित संस्कार सुधा के बैनर तले महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला दहन किया। बिहार के डीजीपी के खिलाफ शवसेना नेता की अमर्यादित टिपण्णी से संस्कार सुधा के सदस्यों में काफी रोष था। संस्कार सुधा के जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि सुशान्त सिंह राजपूत की हत्या के मामले में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के खिलाफ शिवसेना नेता संजय राउत ने अमर्यादित बयान दिया है। कहा कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के गौरव हैं। जबसे डीजीपी बने हैं,आमलोग और पुलिस के बीच सामंजस्य बना है। पब्लिक का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पूतला दहन के दैरान डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जिन्दाबाद ,बिहार पुलिस जिन्दाबाद, संजय राउत मुर्दाबाद, महाराष्ट्र पुलिस मुर्दाबाद, भारत माता की जय के खूब नारे लगे। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गौतम, बीडीसी प्रेमप्रकाश सोनी, राजेश गिरि, राजकिशोर प्रसाद, अक्षय सिंह, देवेंद्र मिश्रा, परशुराम पांडेय, अनिल कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, भिखारी साह, विश्वनाथ यादव, भोलू तिवारी, अर्जुन यादव, शुभम तिवारी, भारद्वाज कुशवाहा, सोनू मांझी, विजय पांडेय, भानू गिरि,अप्पू मिश्रा, बंटी गुप्ता थे।

संस्कार सुधा ने पुतला फूंका
महाराजगंज। मुख्यालय के राजेंद्र चौक के नजदीक संस्कार सुधा अंतरराष्ट्रीय न्यास की ओर से जस्टिस फॉर सुशांत की मांग को लेकर मुंबई पुलिस व संजय राउत का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान न्यास के सदस्यों ने महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस व संजय राउत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदेश सरकार, बिहार पुलिस के पक्ष में नारे बुलंद किए गए। न्यास के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, तारकेश्वर पांडेय, गुड्डू सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, अनिल गोंड, अभिजीत राम, सुरेंद्र सिंह व हरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस लीपापोती में लगी है।

अन्य समाचार