जिले में मिले 134 कोरोना पॉजिटिव

छपरा। जिले में मंगलवार को 134 कोरोना मरीज मिले है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है लेकिन जांच की संख्या के अनुपात में यह संख्या काफी कम है। जिले में प्रतिदिन दो हजार से अधिक जांच किया जा रहा है। जिला अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल के अलावे अब शहर के चौक चौराहों पर जांच किए जाने से संदिग्ध मरीजों की पहचान में सुविधा हुई है। जिले में मिले 134 मरीज की रिपोर्ट छपरा सदर अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन किट से जांच में प्राप्त हुई। बीते दिन जिले में करीब 22 सौ सैंपल जांच के लिए लिया गया था। वहीं आज भी जिले से 2191 लोगों का सैंपल लिया गया है। वहीं मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को लेकर सदर अस्पताल में ही दो सौ बेड तैयार कर लिया गया है।

बाढ़ प्रभावित तीस हजार परिवारों के बैंक खातों में डाली गई 18 करोड़ की राशि यह भी पढ़ें
नए 134 कोरोना मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या करीब 2673 तक पहुंच चुकी है। वही बीते दिन भी 79 पॉजिटिव मरीज पाये गये थे। इस मामले में डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया कि जिले में अब तक कुल 38 हजार 769 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया जा चुका है। जिसमें 2673 पॉजिटिव पाये गये है। वहीं अबतक कुल 1689 लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके है तथा 977 केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कुल 232 कंटेनमेंट जोन बनाया गया था, जिसमें 51 कंटेनमेंट जोन अभी भी एक्टिव है। अब तक 181 कंटेनमेंट जोन को समाप्त किया जा चुका है।
प्रखंडवार कोरोना संक्रमण की जांच और पॉजिटिव मरीजों की संख्या :-
प्रखंड कुल जांच पॉजिटिव मरीजों की संख्या निगेटिव मरीजों की संख्या
मांझी - 130 - 03 - 127
मशरक - 89 - 02 - 87
मढौरा - 87 - 07 - 80
जलालपुर - 07 - 01 - 06
रिविलगंज - 100 - 00 - 100
मकेर - 50 - 10 - 40
पानापुर - 51 - 00 - 51
अमनौर - 59 - 00 - 59
इनसेट
जिले में कोरोना संक्रमितों के जांच की संख्या - पॉजिटिव की संख्या
1 अगस्त - 825 - 38
2 अगस्त - 1228 - 66
3 अगस्त - 1341 - 94
4 अगस्त - 1535 - 77
5 अगस्त - 1531 - 183
6 अगस्त - 1503 - 80
7 अगस्त - 1550 - 61
8 अगस्त - 2298 - 113
9 अगस्त - 2236 - 155
10 अगस्त - 1907- 79
11 अगस्त -2191 - 134
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार