रघुनाथपुर में बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत

रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क पर नेवारी और महरौली मोड़ के बीच सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं एक अधेड़ घायल हो गया। मृतक सड़क किनारे जा रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया। मृतक की पहचान महरौली गांव के जगदीश राजभर के रूप में हुई है। घटना के बारे में कहा जा रहा है कि जगदीश राजभर अपने घर पर मौजूद किराना के दुकान लिए टारी बाजार से कुछ सामान लेकर साइकिल से जा रहे थे। उनका बेटा भी साथ में था। इसी बीच एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे बाप की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बेटा कृष्णा भर घायल हो गया। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इधर बाप-बेटे को धक्का मारने वाला चालक बाइक छोड़ मौके से भाग गया। इस घटना से नाराज लोग सड़क जाम करने के मूड में थे। लेकिन प्रबुद्ध लोगों के समझाने पर उत्तेजित हो रहे लोग मान गए। टारी की मुखिया रिंकू देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना कर तहत तीन हजार की राशि मृतक के परिजनों को प्रदान किया। जबकि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सीओ अशोक कुमार मिश्र ने 20 हजार प्रदान किया।

अन्य समाचार