बच्चों में कृष्ण बनने की रही धूम

अररिया। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंगलवार को जोगबनी के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी का पूजन सादगी से किया जा रहा है। बच्चों में कृष्ण बनने की धूम रही। कोरोना महामरी को देखते हुए अधिकांश लोगों ने कृष्ण की पूजा अर्चना अपने अपने घरों में ही किया।मौके पर बच्चे अपने अपने घरों में ही कृष्ण का रूप धारण कर उत्साहित थे।इस मौके पर हर घर यज्ञ अभियान चला लोगों ने कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। जोगबनी नगर अध्यक्ष अनिता देवी ने भी कृष्ण जन्माष्टमी को घर में ही पूजा अर्चना किया।मौके पर राजू राय, नीरज साह एवं राजेश पूर्वे पूजा में उपस्थित थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार