मांझी में अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, दो घायल

सारण। मांझी थाना क्षेत्र के लालपुर में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी मांझी थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल कर गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ा लिया। इस दौरान दो पुलिस कर्मी घायल भी हुए। घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने एक पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान पुलिस कर्मी की मोटरसाइकिल भी पानी मे फेंक दिया।

मिली जानकारी की अनुसार सोमवार की रात मांझी पुलिस लालपुर गांव में छेड़खानी के मामले में नामजद अभियुक्त डबलू यादव को गिरफ्तार करने गयी थी। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर थाना आ रही थी कि इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया। इसके बाद ग्रामीण पुलिस से उलझ गए। लोगों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दिया। पुलिस ने जब विरोध किया तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पुलिस कर्मियों से मारपीट कर अभियुक्त को छुड़ा लिए। इस दौरान पुलिस कर्मियों के बाइक को लोग पानी में फेंक दिया। बाद में एकमा तथा रसूलपुर थाना पुलिस पहुंच कर मोटरसाइकिल को पानी से बरामद किया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के तीनों थाना की पुलिस छापेमारी शुरू कर दी। हालांकि अभियुक्त फरार है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पर हमला करने व अरोपित को छुड़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
बाढ़ प्रभावित तीस हजार परिवारों के बैंक खातों में डाली गई 18 करोड़ की राशि यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार