डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

मांझी। मांझी-एकमा मुख्य मार्ग पर चकिया तथा कबीर पार गांव के बीच में शनिचरा बह्मा स्थान के समीप मंगलवार की सुबह गिट्टी लदे डंफर के नीचे एक बाइक सवार बुरी तरह फंस गया। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने जेसीबी की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकालकर मांझी पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर गांव निवासी बासुदेव महतो का पुत्र रोहित कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहां कला गांव स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहा था। इसी बीच चकिया तथा कबीरपार गांव के बीच गिट्टी लदे डंफर की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना के बाद चालक डंफर छोड़कर फरार हो गया। डंफर के नीचे बाइक चालक करीब दो घंटे तक फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने जेसीबी बुला कर उसे डंफर से बाहर निकाला। घायलवस्था में ग्रामीणों तथा पुलिस की सहायता से उसे मांझी पीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस डंफर तथा बाइक को जब्त कर ली है। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही घर से लेकर मृत युवक के ससुराल तक कोहराम मच गया।

बाढ़ प्रभावित तीस हजार परिवारों के बैंक खातों में डाली गई 18 करोड़ की राशि यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार