बिहार में दिखा बाढ़ का रौद्र रूप, देखते ही देखते भरभरा कर धराशायी हो गया मकान

बिहार में कई जिलों अभी बाढ़ से प्रभावित हैं। इस दौरान सारण जिले में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां एक मकान देखते ही देखते ढह गया। हालांकि इस दौरान किसी के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन जिसने भी ये दृश्य देखा वो सहम गया।

मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के पचौरर बाजार में बाढ़ के कारण मही नदी उफान पर है। इस बीच पानी के पानी के कटाव से एक मकान देखते ही देखते भरभरा कर स्त हो गया हैं। पीड़ित मकान मालिक पचौरर निवासी विन्देश्वरी सिंह कुशवाहा का बताया जाता हैं।
उक्त मकान पचौरर से रसीदपुर संग्रामपुर बांध जाने वाली सड़क पर था, जो मही नदी की पानी की तेजधारा उक्त घर से होकर बह रही था, जिस कारण रोज कटाव हो रहा था। बुधवार को उक्त मकान गिरकर ध्वस्त हो गया। जो मकान ध्वास्त हुआ है, उसी में एक कपड़े की दुकान भी थी। इस घटना के बाद इलाके दुकानदार दहशत में हैं। 

अन्य समाचार