बढ़ रही लापरवाही, थम नहीं रहा संक्रमण

जहानाबाद : जिले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि जांच का दायरा भी अब काफी व्यापक हो गया है। औसतन 1500 लोगों की जांच प्रतिदिन कराई जा रही है।संक्रमितों की संख्या भी इसी अनुरूप बढ़ रही है। 16 अगस्त तक राज्य सरकार के निर्देश पर संपूर्ण लॉकडाउन का संचालन किया गया है। लेकिन जिले में अब लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। पहले जहां सुबह-शाम में सड़कों पर भीड़ भाड़ नजर आती थी वहीं अब दोपहर में भी लोग अधिक संख्या में घर से बाहर निकल रहे हैं। जिसके कारण अनावश्यक भीड़ भाड़ लग जाने से आवश्यक शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर पहले की तरह सख्ती नजर आ रही है। जगह जगह पर वाहन तथा मास्क जांच किया जा रहा है। जो भी लोग घर से बाहर निकल रहे हैं उनलोगों से कारण भी पूछा जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी अधिक संख्या में लोगों के बाहर निकलने से आवश्यक शारीरिक दूरी के अनुपालन में समस्या उत्पन्न होने लगी है। हालांकि मास्क के उपयोग को लेकर लोग सजग हैं। फिर भी जिस तरह से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में व्यक्तिगत स्तर पर सभी लोगों को जिस सतर्कता का प्रमाण पेश करना चाहिए था वह नहीं दिख रहा है।

मास्क के सहारे चल रही जीविका की जिंदगी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार