भाजपा ने नियुक्त किए विधानसभा क्षेत्र के लिए समन्वयक

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि सभी विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। जारी बयान में कहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए संयोजक की नियुक्ति की गई है।

गोह विधानसभा क्षेत्र के लिए रवि शंकर शर्मा, ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लिए सुनील कुमार शर्मा, नवीनगर विधानसभा के लिए सुरेंद्र कुमार सिंह, कुटुम्बा विधानसभा के लिए सुभाष गुप्ता, औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए सिद्धनाथ मिश्रा तथा रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए धीरेन्द्र कुमार सिंह को समन्वयक बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र के लिए समन्वयक बनाए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की है। जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, औरंगाबाद विधानसभा प्रभारी कुमार बलराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव अकेला, नवीनगर नगर मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने सभी को शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्र विरोधी ताकतों का करें विरोध : बजरंग दल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार