विषैले सांप ने महिला समेत दो को काटा, एक की मौत

आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर एक महिला समेत दो लोगों को विषैले सांप ने काट दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पहला हादसा संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में हुआ। गुरुवार की सुबह विषैले सांप के काटने से एक महिला की जान चली गई। हादसे को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। मृतका 30 वर्षीय ललिता देवी संदेश के प्रतापपुर गांव निवासी जीतू सिंह की पत्नी थी।वही मृतका के पति जीतू सिंह ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह घर में बैठी हुई थी तभी उसे विषैले सांप ने काट लिया।जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ,इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गए। मृतका को चार पुत्र धनंजय,रंजय,छोटू रजनीश व दो पुत्री मुन्नी एवं सबीता है। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। वह इस हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। दूसरी ओर, कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखालिसा गांव में विषैले सांप के काटने से एक बालक की हालत काफी बिगड़ गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां, से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। 12 वर्षीय अमित कुमार बालक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार गांव निवासी राज कुमार पासवान का पुत्र है। बताया जाता है कि वह दो दिन पहले कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखालिसा गांव में अपनी बहन चिता देवी के ससुराल आया हुआ था। गुरुवार की शाम जब वह घर में खेल रहा था।उसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया।

लाठी-डंडे की पिटाई से घायल एक और अधेड़ की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार