शहीद छठू, फागू व कामता गिरि थे अमर सेनानी

शहीद छठू, फागू व कामता गिरि थे अमर सेनानी

दाउदपुर स्मारक परिसर में संकल्प दिवस मना
शहीदों के परिवार व गांव की स्थिति आज भी दयनीय
मांझी। एक संवाददाता
आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर छठु गिरि, फागु गिरि व कामता गिरि के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुवार को दाउदपुर स्मारक परिसर में आयोजित समारोह में लोगों ने शहीदों की बलि-बेदी व स्मारक पर पुष्पांजलि तथा माल्यार्पण कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। स्मारक समिति के अध्यक्ष शारदानंद सिंह ने कहा कि भारत माता के सपूतों ने आजाद भारत का जो सपना देखा था, आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी अधूरा है। देश की बहुत बड़ी आबादी आज भी अपने हक और इंसाफ के लिए लड़ रही है। गरीबी, बदहाली व समाजिक असमानता दूर करने में सरकारें अबतक सफल साबित नहीं हुई। अरुण कुमार ने कहा कि शहीदों के परिवार व गांव की स्थिति आज भी दयनीय है। देश में एक और सम्पूर्ण क्रांति की जरूरत है। सचिव सुमन गिरि ने सरकार से छठु गिरि, फागु गिरि व कामता गिरि के शहादत दिवस को सरकारी स्तर पर मनाने, दाउदपुर को प्रखंड का दर्जा देने, दाउदपुर स्टेशन का नामकरण इन शहीदों के नाम पर करने, शहीद के गांव दाउदपुर मठिया का पूर्ण विकास करने, शहीदों के नाम पर 50 बेड का सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र बनवाने की पुरानी मांग दोहराई गई। रालोसपा नेता ओम प्रकाश कुशवाहा ने भी समिति के पांच सूत्री मांगों पर जोर दिया। मौके पर मुखिया प्रमोद सिंह, अभय गोस्वामी, उदय शंकर गुड्डू, प्रो. ओम प्रकाश सिंह, रघुवीर भारती, मुक्तिनाथ यादव, नागेन्द्र गिरि, राकेश सिंह, विवेक कुमार विकी, शिवनाथ पुरी, लाल बाबू सिंह, श्रीकांत भारती, रत्नेश सिंह, मदन भारती, केदार शर्मा, जीवोधन प्रसाद, नंद किशोर सिंह व अन्य मौजूद थे।

अन्य समाचार