भाजपा नेता सह भोजपुरी अभिनेता गिरफ्तार

भाजपा नेता सह भोजपुरी अभिनेता गिरफ्तार

पीएम के आपत्तिजनक पोस्ट पर डॉक्टर की पीटाई का मामला
बनियापुर। एप्र.
पुछरी बाजार में क्लिनिक में घुस डॉक्टर की थप्पड़ जड़ने के मामले में बनियापुर पुलिस ने भाजपा नेता सह भोजपुरी अभिनेता सुजीत पूरी को उसके पैतृक आवास करहीं से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित डॉक्टर ने पिटाई के बाद बुधवार को जलालपुर पुलिस को फर्द बयान दिया था। दिए गए फर्द बयान में पीड़ित डॉक्टर मो.मुमताज अली ने भाजपा नेता के अलावें उसके समर्थक व भटकेसरी निवासी मुकेश कुमार, चन्दन कुमार तथा सत्येंद्र कुमार सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों को नामजद किया है। डॉक्टर ने बताया है कि वह पुछरी स्थित अपने निजी क्लिनिक में बैठा था। तभी भाजपा नेता समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। भाजपा नेता क्लिनिक में घुसते ही उग्र हो गए और गाली गलौज करते हुए दो थप्पड़ जड़ दी। भाजपा नेेता ने गर्दन दबा दिया जिससे डॉक्टर की सांस कुछ क्षण के लिए रुक गया। नामजदों ने घर में आग लगाने तथा जान से मारने की धमकी भी पीड़ित डॉक्टर को दी है। दर्ज प्राथमिकी में डॉक्टर ने स्वीकार किया है कि उसके मोबाईल से शोसल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुआ है। जो घटना का कारण है। जानकारी हो कि पीएम का आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा नेता आक्रोश में थे। हालांकि घटना के बाद जलालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया था। बताया जाता है कि आक्रोशित भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंच कर उनकी पिटाई कर दी थी और इस तरह के पोस्ट डालने पर माफी मंगवाई थी। जिसकी वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बीजेपी नेता ने कहा है कि वह मोदी जी को भगवान मानते हैं। उनका इस तरह का आपत्तिजनक फ़ोटो डालना बर्दास्त के बाहर है। डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद से हो चर्चाओं का बाजार गर्म है। इधर, बनियापुर पुलिस मामले में नामजद शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जूटी है।

अन्य समाचार