ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाया, स्थिति गंभीर

जमुई। चकाई थाना अंतर्गत गजहि पंचायत के कोरैया गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता को पारिवारिक विवाद में जिदा जला देने का प्रयास किया। विवाहिता को इलाज के लिए धनबाद के बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जीवन और मौत से लड़ रही है। घटना बुधवार की देर शाम की बताई जाती है।

विवाहिता रंजू देवी की मां सह गिरीडीह जिले के भेलवाघाटी थाना के दुमरबक्की गांव निवासी सुमा देवी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी चकाई थाना के कोरैया निवासी बासुदेव यादव के साथ की थी। इस दौरान आवश्यक दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें कई बार परिवारवालों द्वारा समझौता भी कराया गया था। करीब एक माह पूर्व रंजू को मायके आकर ससुराल वाले ले गए थे। जिसके बाद बुधवार की देर शाम पति और पांच अन्य ने मेरी पुत्री रंजू देवी के साथ मारपीट की और आग लगा दिया। घटना के बाद जब जानकारी मिली तो उसे वहां पहुंचकर पुत्री को इलाज के लिए धनबाद में भर्ती कराया। विवाहिता की मां ने बताया कि बेटी नब्बे प्रतिशत जल चुकी है। चकाई पुलिस एवं भेलवाघाटी पुलिस को सुमा देवी ने मामले की सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। चकाई थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि मौखिक सूचना मिली है। जिसकी छानबीन की जा रही है।
हत्याकांड की पुलिस ने की जांच यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार