ट्रैक्टर से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

गढ़पुरा (बेगूसराय) : गुरुवार को गढ़पुरा-बेगूसराय मुख्य पथ पर सकड़ा गांव के समीप ट्रैक्टर पर सवार एक युवक गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का उम्र लगभग 35 वर्ष है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर मंझौल की ओर से बहुत ही तेज गति से आ रहा था। ट्रैक्टर पर चालक समेत करीब 10 लोग सवार थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के इंजन पर बैठा एक युवक फिसल कर नीचे गिर गया। उसके बाद युवक का सिर ट्रैक्टर के डाला के चक्का से कुचला गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग चालक के साथ मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गढ़पुरा थाना की पुलिस ने शव और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर लोहे के पाइप का कुछ टुकड़ा, पांच साइकिल, खाने-पीने की सामग्री भी थी। छानबीन में लगे पुअनि चंद्र प्रकाश महतो ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि ट्रैक्टर पर सवार लोग कहीं काम करने जा रहा थे या काम करके लौट रहे थे। शव को तत्काल पहचान के लिए थाना पर रखा गया है। वहीं ट्रैक्टर एवं मृतक के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। इस दौरान कुछ देर तक लोगों की भीड़ एवं सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को ले आवागमन भी प्रभावित रहा।

कोविड कार्य के लिए जिले में लगाई गई दस अतिरिक्त एंबुलेंस यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार