दुबई के क्राउन प्रिंस की दरियादिली, घोंसले को बचाने के लिए छोड़ दी अपनी SUV कार

इन दिनों दुबई के क्राउन प्रिंस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह है एक पक्षी के प्रति दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदन बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की दरियादिली। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं।


दरअसल, उनकी SUV कार की बोनट पर एक पक्षी ने घोंसला बना लिया, जिसमें उसने अंडे दिए हुए थे। अब उन्हें कार का इस्तेमाल करने के लिए उस पक्षी का घोंसला हटाना पड़ना था। लेकिन उन्होंने घोंसले को बचाने के लिए कार का इस्तेमाल नहीं किया और उसे एक किनारे पर खड़ा करवा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उस घोंसले की सुरक्षा के लिए कार के चारों तरफ लाल टेप से घेरा बना दिया।
A post shared by Fazza (@faz3) on Aug 12, 2020 at 5:57am PDT

जिसके बाद उसी कार की बोनट पर पक्षी के अंडों में से बच्चे निकल आए। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था, कभी-कभी जीवन में छोटी चीजें पर्याप्त से अधिक होती हैं। बता दें क्राउन प्रिंस शेख हमदन दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दूसरे बेटे हैं।

अन्य समाचार