भोरे में फिर मिले पांच संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 106

प्रखंड में फिर पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रखंड में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 106 हो गयी है। बनकटा जागीरदारी पंचायत भवन पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना जांच कैंप का आयोजन किया गया थ। जिसमें एंटीजन रैपिड किट के माध्यम से कुल 70 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें से पांच लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। पॉजिटिव लोगों में अमवा गांव का एक 25 वर्षीय युवक है,जो एक पॉज़िटिव मरीज के संपर्क में आया था। इसके अलावा प्रखंड के खजुरहा का एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। जबकि तीन युवक बनकटा के ही हैं। पांच लोगों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सभी पॉजिटिव मरीजों को हथुआ के कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।

अन्य समाचार