गोली मारकर अखबार विक्रेता की हत्या

खगड़िया। खगड़िया-मुंगेर की सीमा पर अवस्थित रहीमपुर मध्य पंचायत केचम्मन टोला गांव( वार्ड नंबर-15) में शुक्रवार की रात कृष्णदेव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी पुष्टि मोबाइल पर रहीमपुर

मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह ने की है। जानकारी अनुसार कृष्णदेव को दो गोली मारी गई और घटना स्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना बाद से उनके स्वजनों में
कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में भय और दहशत है।
जानकारी अनुसार कृष्णदेव दुग्ध केंद्र पर
दूध देकर
घर जा रहा था, कि, पूर्व से घात लगाए अपराधी
शातिरों ने एक वरीय अधिकारी का ई-मेल आईडी हैक किया, भेजे संदेश यह भी पढ़ें
ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मालूम हो कि कृष्णदेव अखबार विक्रेता थे। बताया जाता है कि गोली मारने वाले अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने गोली लगने से कृष्णदेव की मौत की सूचना दी है। घटना स्थल की ओर रवाना हो चुका हूं। नौका की व्यवस्था नहीं होने से जाने में विलंब हो रहा है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार