करीना कपूर खान से ले प्रेग्नेंसी में ये खास टिप्स

नई दिल्ली : करीना कपूर खान दोबारा मां बनने वाली हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हों बधाई दे रहे हैं। इसी साथ सोशल मीडिया पर करीना कपूर की पहली प्रेग्नेंसी की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।करीना कपूर ने साल 2016 में प्रेग्नेंसी के दौरान फैशन को बहुत डिफरेंट स्टाइल से फॉलो किया है। करीना कपूर कैजुअल लुक से लेकर रेड कारपेट पर अपने मटर्निटी फैशन को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। चलिए देखते है करीना मटर्निटी फैशन लुक।करीना कपूर बी टाउन की पहली एक्ट्रेस है जिन्होंने अपना बेबी बंप मीडिया के सामने फ्लॉन्ट किया था। करीना कपूर के बाद बी टाउन की एक्ट्रेस ने भी बेबी बंप फ्लॉन्ट कर शुरु किया है।करीना कपूर ने मटर्निटी के दौरान लाइट पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस आउटफिट में करीना बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।प्रेग्नेंसी के दौरान मैक्सी ड्रेस कफी कंफर्टेबल होती हैं। करीना कपूर ने एक इवेंट के दौरान मैक्सी डिजाइन साड़ी पहनी थी। उनका ये आउटफिट सब्यसाची ने डिजाइन किया था। करीना का लुक बहुत ही प्यार लग रहा था।करीना कपूर ने प्लंजिंग नेकलाइन वाली ब्लैक लेस गाउन पहना हुआ था। ब्लैक आउटफिट में करीना कपूर काफी बोल्ड लग रही हैं। प्रेग्नेंट महिलाएं अक्सर इस तरह के आउटफिट को पहनने से बचती है लेकिन करीना कपूर ने इस आउटफिट को बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया था।करीना कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान स्टाइलिश लुक में नजर आईं थी।

ग्लोबल सिटिजन मीट इवेंट में करीना कपूर ने ब्लैक स्लिप ड्रेस और सिल्क का श्रग कैरी किया हुआ था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने केज्ड सैंडल पहनी हुई थी। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने पोनीटेल बनाई हुई थी।करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान रैंप वॉक करके सबको हैरान कर दिया था। करीना कपूर ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्ची के लिए रैंप वॉक किया था। रैंप वॉक के दौरान करीना ने हैवी वर्क वाले हरे रंग का लहंगा विद कुर्ती स्टाइल में पहना था। इस दौरान उनके सर दुपट्टा था। करीना कपूर का लुक दुल्हन की तरह लग रहा था। उनके इस रैंप वॉक की काफी तारीफ हुई थी।

अन्य समाचार