आंवले का ज्‍यादा सेवन करने हो सकती है किडनी की बीमारी

16 अगस्‍त। आंवला खाने के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन इसे खाने के नुकसान के बारे में। आमतौर पर आंवले का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। आंवले से मुरब्बा, जूस और अचार भी बनाया जाता है। कई लोगों को कच्चा आंवला खाना भी पसंद होता है। अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में...

लिवर संबंधित समस्याएं हो सकती हैं
अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से लिवर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में आंवला खाने से लिवर में GPT (serum glutamic pyruvic transaminase) की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी मात्रा बढ़ने की वजह से पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं करता है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में आंवला खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आंवले के सेवन से परहेज करना चाहिए।
किडनी से संबंधित समस्याएं
अधिक मात्रा में आंवला खाने से किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आंवले का ज्यादा सेवन करने से शरीर का सोडियम स्तर बढ़ जाता है, जिस वजह से किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है।
एसिडिटी हो सकती है
आंवले का अधिक सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आंवला प्राकृतिक रूप से एसिडिक स्वभाव का होता है। खाली पेट आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।
कब्ज की समस्या हो सकती है
आंवले का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है। जो लोग रोजाना आंवले का सेवन करते हैं उन्हें पानी भी अधिक मात्रा में पीना चाहिए।

अन्य समाचार