मानपुर-दामोदरपुर की सीमा पर युवक को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गयी। वहां गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। पुलिस ने उक्त युवक को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बरबट्टा के महेश प्रसाद का पुत्र 27 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि उसे सिर, पेट और पंजरी में बदमाशों ने तीन गोलियां मारी हैं। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। मृतक धर्मेन्द्र आपराधिक चरित्र का व्यक्ति था। इसके पहले भी वह अपराध के मामलों में जेल जा चुका था। गत 4 दिसंबर को यहां की टीचर्स कॉलोनी में अपराध की साजिश रचते आधा दर्जन अपराधी पकड़े गए थे,उसमें धर्मेन्द्र शामिल था। अनुमान है कि गिरोह के आपसी विवाद में धर्मेन्द्र की हत्या हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन थाने पहुंचे जहां रखे शव के पास रात भर रोते-बिलखते रहे। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मानपुर गांव का एक स्थल इस समय जुए का बड़ा अड्डा बना हुआ है। यहां इलाके के शातिर अपराधी जुटते हैं और प्रतिदिन लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है।
जिले में दो दिनों में मिले 108 कोरोना पॉजिटिव यह भी पढ़ें
वहीं दामोदरपुर और मानपुर की सीमा पर शराब का धंधा चल रहा है। यहां शराब बनाकर आपूर्ति दूसरे जगहों पर की जाती है। पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। इन कारणों से बदमाशों का जुटान यहां होता है। संभावना है कि इसी जुटान के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में धर्मेन्द्र की हत्या कर हो गई। ज्ञात है कि अभी तीन दिनों पहले सोनपुर के नयागांव थानांतर्गत हसनपुर में एक किराना दुकानदार से लूटपाट के दौरान बदमाशों ने उसकी दुकान पर ही गोली मार कर हत्या कर दी थी। यह मामला ठंडा भी नहीं था कि इस दूसरे हत्याकांड ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार